सिवनी मालवा
किसान कांग्रेस ने 8 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

संवाददाता अरुण कश्यप
सिवनी मालवा
सिवनी मालवा किसान कांग्रेस सिवनी मालवा ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सावन यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर शर्मा स्वदेश शर्मा के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील कार्यालय में इकट्ठा होकर तहसीलदार नितिन राय को ज्ञापन सौंपते हुए समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी मालवा क्षेत्र का किसान बहुत ही परेशान है एवं उसे समय पर नहर का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे क्षेत्र के किसान काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है एवं उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है वही आए दिन बिजली की समस्या को लेकर भी किसान परेशान हैं दो-तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है एवं जबरन बिजली कटौती से किसान बहुत ही परेशान हो रहा है ओवरलोड एवं अन्य कारणों से जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है एवं किसानों को पानी देने में आज दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी पंजीयन करवाने को लेकर भी समस्या आ रही है एवं पंजीयन की समय सीमा बढ़ाई जाए वही पोर्टल पर कई इलाकों के किसानों की मूंग की फसल पंजीयन नहीं हो पाने के कारण किसान परेशान है जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों को गेहूं खरीदी भुगतान में परेशान किया जा रहा है क्योंकि सहकारी बैंक खाते से अन्य हाथों में भुगतान आर टीजीएस नहीं हो रहा है दिनेश अभी मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेश सिवनी मालवा ने ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया है अगर शासन-प्रशासन इन मांगों को शीघ्र नहीं मानता है तो किसान कांग्रेस ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
