बानापुरा
बानापुरा कुसुम महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाया गया

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा की उप नगरी बानापुरा कुसुम महाविद्यालय में जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बानापुरा कुसुम महाविद्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस गेम्स लगाया गया है कैंप में स्कूली छात्र छात्रा एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाया गया है यह कैंप शासन प्रशासन के निर्देशानुसार लगाया जा रहा है जिससे कि स्कूली छात्र छात्राओं को वाहन चलाने में असुविधा का सामना ना करना पड़े एवं यातायात के नियम एवं यातायात संबंधित जानकारी देकर जागरूक भी किया जा रहा है कुसुम महाविद्यालय प्राचार्य आरके रघुवंशी ने भी जानकारी देते हुए बताया कि बानापुरा कुसुम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लाइसेंस संबंधी जानकारी एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं एवं पंजीयन कार्य किया जा रहा है अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाइसेंस बनवा रही है एवं उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है
बानापुरा से अरुण कश्यप की खास खबर
