*ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ब्लॉक सिवनी मालवा*

संवाददाता अरुण कश्यप
सीवनी मालवा
सीवनी मालवा,,,राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि अंतर्गत ब्लॉक विशेष रुप से जनजातीय चिकित्सा सुविधा विहीन क्षेत्र आंवली घाट , ब्लॉक सिवनी मालवा जिला नर्मदा पुरम मे निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र रघुवंशी जनपद सदस्य, विनोद भिलाला सरपंच, बद्रीप्रसाद पाठक व्यवस्थापक दादा धुनि दरबार ,राजगोपाल जी हार्टफुलनेस संस्था हैदराबाद, रघुवीर मालवीय परामर्शदाता जनअभियान परिषद उपस्थित थे,
शिविर के माध्यम से आयुष विभाग के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित किया गया
योग प्रशिक्षक एवं सहायकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग अनुसार योगाभ्यास किया गया श्री राम चंद्र मिशन का सहयोग लिया गया एकआत्म अभियान हार्टफुलनेस संस्था द्वारा विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया जिसमें कुल 55 लोगों द्वारा लाभ लिया गया।
आयुष चिकित्सा पद्धति आधारित दिनचर्या रितु चर्या के बारे में प्रचार प्रसार किया गया
आयुर्वेद के आरोग्यदायी व्यंजन के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक व्यंजन जैसे पंच रस तक्र,खजूरआदि मंथ, आम पुराण गुड़, पना, अंगूर डिटॉक्स वाटर, पालक सूप, ज्वार रोटी, मक्का रोटी, सहजन का पराठा, सूजी का चीला, अंकुरित अन्न, केला चिप्स, खजूर नारियल लड्डू आदि को प्रदर्शित कर उन्हें बनाने की विधि उस से होने वाले लाभ आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई|
विभिन्न आहार जैसे चावल, कोदो, गेंहू, मसूर, राजमा, चना, मूंगफली, अरहर, मूंग, उड़द, मोठ, मटर आदि आहार द्रव्यों का प्रदर्शन उपयोग सहित किया गया
विभिन्न प्रकार के संचारी असंचारी बीमारियों के रोकथाम हेतु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया
ग्रीष्मकालीन होने वाले रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया
औषधि वनस्पति के प्रति जागरूक विशेष रुप से देवारण्य योजना का प्रचार प्रसार कर औषधियों पौधों का वितरण किया गया जिसमें कुल 55 औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद 768 एवं होम्योपैथी 215 कुल 983 का परामर्श एवं निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया
टैली कंसलटेंसी का प्रचार प्रसार,वैध आपके द्वार में 110 लोगो को आयुष क्योर ऐप की जानकारी देकर एप्प भी डाउनलोड करवाया गया लोगों को परामर्श प्रदान किया गया
योग प्रशिक्षको द्वारा कुल 115 लोगो को विभिन्न बीमारियों में उपयोगी योगासन अभ्यास करवाया गया
इस शिविर में आयुष विभाग से शिविर नोडल अधिकारी डॉ आरती रघुवंशी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कौशल, डॉ आशुतोष पटेल,डॉ वैशाली सोलंकी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ चंदन चावड़ा,कम्पाउंडर जितेन्द्र जिनोदिया, मुकेश शर्मा, मीना राजपूत,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रजनी चौरे, रजनी जिनोदिया, दवासाज नितेश पवार, रेखा गौर, योग प्रशिक्षक रूबी चौधरी, गुरुशरण मालवीय, योग सहायक संदीप मालवीय, अनुराधा खोदरे, PTS रामकृष्ण जिनोदिया, ने उपस्थित होकर सेवाएं दी
शिविर व्यवस्था बनाने में विशेष रूप से डॉ आर रघुवंशी( दंत चिकित्सक) का सहयोग रहा
सीवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
