
बबलू निरापुरे आमला
आज वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका मुख्य अधिकारी के नाम एक पत्र लिख कर नगर के समस्त वादों में लगे हैंडपंप में मोटर डालकर विद्युतीकरण करने की मांग की पार्षद खुशबू अतुलकर ने बताया कि

आज मेरे द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित नपा अधिकारी को पत्र लिखकर नगर के समस्त पार्षदों से चर्चा कर हैंडपंप में मोटर पंप डालकर विद्युत कनेक्शन करने की मांग की गई है वहीं पार्षद ने बताया कि आए दिन वार्ड वासियों एवं नगर वासियों द्वारा शिकायतें की जा रही है कि जल आवर्धन योजना के अंतर्गत जो 24 घंटे शुद्ध जल देने की बात कही जा रही थी

वह कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा है साथ ही दूषित पानी और बहुत ही कम मात्रा में पानी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा है जिससे नगर वासियों को पानी की अत्यधिक परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए आज मेरे द्वारा ज्ञापन दिया गया है जिस पर अध्यक्ष महोदय द्वारा जल्दी हैंडपंपों में मोटर पंप डालकर विद्युत कनेक्शन करने का आश्वासन दिया गया है मेरे द्वारा दिए गए ज्ञापन में समस्त नगर सहित मेरे वार्ड क्रमांक 9 में बढा़ई चाल बल्ला चाल बस स्टैंड सहित श्रीमती पूजा सक्सेना एवं श्रीमती रेशमी सातनकर के मकान के पास के हैंडपंपों में मोटर डालने की मांग की गई है

