नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर एवं
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। सम्मेलन को पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदा पुरम पिछला वर्ग के हित में काम करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने के हित में मंडलम सेक्टर एवं बूथ लेवल तक पिछड़े वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। श्री सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि पिछड़ा वर्ग के मेहनत और समर्थन से कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष भूपेश थापक, मंडल अध्यक्ष विक्की मौर्या, राकेश रघुवंशी माधव दुबे, नर्मदा पुरम जिले के पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, मदन पटेल, साकेत सोनी, मुकेश यादव सहित पिछड़ा वर्ग के जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

