इटारसी : वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष एमएस राजपूत की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि बैठक राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुई । मंच की सदस्यता ग्रहण करने वाले अरुण कुमार मेहतो अरुण कुमार महालहा मुरली मनोहर दीक्षित विजय शंकर द्विवेदी शिव प्रकाश चौबे राम किशोर चौरे ने मंच की सदस्यता ग्रहण करने की शपथ ली। मंच के पदाधिकारियों एमएस राजपूत , सुश्री सीपी ठाकुर ,मोहन भाई पटेल, उषा चिमानिया एवं एनपी चिमानिया ने तिलक लगाकर वा पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया।
मंच के वरिष्ठ सदस्यों अशोक सक्सेना, टीआर चौलकर, राजकुमार दुबे, एके शुक्ला, हेमंत भट्ट ने नवागत सदस्यों को मंच के क्रियाकलापों से अवगत करवाने के लिए मंच के संविधान की छाया प्रतियां भेंट की।
मंच की सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों ने मंच की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपने अपने विचार रखें। इस माह में जन्मे मंच के सदस्यों हेमंत भट्ट एवं उषा चिमानिया को मंच परिवार की और से जन्मदिवस की बधाइयां दी गई एवं उपहार सामग्री भेंट की गई। मंच अध्यक्ष राजपूत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की मंच एक गैर राजनीतिक संगठन है।इसका मुख्य उद्देश्य समाज सेवा का है। संगठन के सदस्य गण समाज हित के सुझाव प्रस्ताव के रूप में रखें उन्हें क्रियान्वित कर अमली जामा पहनाया जाएगा ।
बैठक का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मंच सचिव मोहन भाई पटेल ने जताया। बैठक में केके गुप्ता सूरत सिंह सोलंकी डॉ के एस उप्पल, डॉ विनोद कुमार सीरिया, विजय मंडलोई, घनश्याम दास मित्तल, सुधीर गोठी ,राजेंद्र दुबे आदि सद्स्यों ने भी अपने अपने विचार रखे एवं नवागत सदस्यों को बधाई दी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

