बबलू निरापुरे आमला
आमला। हारे का सहारा कहलाने वाले बाबा श्याम के दरबार राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू धाम में चल रही मासिक पद यात्रा रिंगस से खाटू तक जो की थेलीसिमिया पीड़ित बच्चों के अरदास के लिए रिंगस से खाटू 17 किलोमीटर तक श्याम के लाडले चंडीगढ़ निवासी विश्विख्यात गायक कन्हैया मित्तल द्वारा पैदल पद यात्रा निकाली जा रही है।जिसमे हर राज्य व प्रमुख स्थानों से श्याम प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल थे ।

वही आमला नगर के श्याम प्रेमी सुमित महतकर भी इस पद यात्रा में शामिल हुए साथ ही कन्हैया मित्तल से मुलाकात की और उन्हे सुंदर छाया चित्र भेट कर उनको सम्मानित किया और उन्हे आमला नगर की पावन धरा पर श्याम बाबा का कीर्तन करने का आग्रह किया ।साथ ही नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्यामप्रेमी रोशन सिंह सलूजा ने बताया की बहुत जल्द आमला में बाबा का भव्य कीर्तन होगा जिसमे गायक कन्हैया मित्तल साहब अपने भजनों को प्रस्तुत करेंगे हालाकी अभी कार्यक्रम की तिथि व स्थल का चयन हुआ नही है बहुत जल्द ही तिथि का होंगा चयन।
