नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /रविवार को नाथ योगी समाज की बैठक संपन्न हुई। समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज को संगठित करने के विषय पर चर्चा हुई। समाज के जिला मिडिया प्रभारी दुर्गेश परमाल ने बताया कि समाज के सभी युवा साथियों और वरिष्ठ जनों से निवेदन किया है कि आने वाले कार्यक्रम एवं बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं मार्गदर्शन देवें। बैठक में समाज के सभी युवा एवं वरिष्ठ जन मौजूद रहे। श्री परमाल ने बताया कि समाज की बैठक संत शिरोमणि रामजी बाबा समाधि स्थल पर संपन्न हुई। जिसमे समाज के सभी लोग शामिल हुए। सभी सामाजिक बंधुओं ने मिलकर यह निर्णय लिया कर जिस तरह हर समाज के लोग समाज सेवा के कार्य में आगे आते हैं, उसी प्रकार नाथ योगी समाज के लोग भी समाज सेवा के कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व से घोषित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। एवं समाज के बंधुओं की सहमति से उक्त बिंदुओं पर शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जायेगा। समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम सब इसी तरह एक साथ मिलाकर आगे बढ़ेंगे और समाज की अलग पहचान बनायेंगे। समाज के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर समाज के, रामगोपाल नाथ , प्रकाश नाथ, अरविंद नाथ, मोहन नाथ इल्लू नाथ, मुकेश नाथ, राकेश नाथ, दीपक नाथ, दुर्गेश नाथ, देवाशु नाथ सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का दुर्गेश ने आभार प्रकट किया।

