टीकमगढ़ । बड़ागांव धसांन में चल रहे श्री श्री 1008 श्री नवदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा एवम शतचंडी महायज्ञ के पावन अवसर पर हजारा में युवक कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय कांग्रेसी युवा नेता शाश्वत सिंह बुंदेला अंकुर भैया बड़ागांव धसान पहुंचे और इस धर्म महोत्सव में शामिल होकर पुण्य- लाभ अर्जित किया इस मौके पर भारी संख्या में भक्तगण कार्यक्रम में मौजूद रहे जहां इस कार्यक्रम में शाश्वत सिंह सिंह बुंदेला अंकुर भैया ने सम्मिलित होकर भक्तों के साथ धर्म लाभ अर्जित किया।

