टीकमगढ़ । अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन कमलनाथ के द्वारा चलाई जा रही नारी सम्मान योजना के अंतर्गत 29 मई 2023 सोमवार के दिन यादवेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र 043 के नगर पालिका के वॉर्ड नंबर 08 एवं ग्राम पंचायत हजूरी नगर, लक्ष्मनपुरा ,प्रेमपुरा से 1200 सौ महिलाओं के फार्म भरवाए। उल्लेखनीय है कि नारी सम्मान योजना को लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला अपने कांग्रेसी जनों सहयोगियों के साथ ग्रामीण अंचलों में एवं नगर के वाडोॅ में पहुंचकर नारी सम्मान योजना के लिए महिलाओं के आवेदन भरवा रहे हैं जहां वह रोजाना गांव गांव पहुंच रहे हैं और लोगों से जनसंपर्क के साथ-साथ नारी सम्मान योजनाओं के लिए महिलाओं के आवेदन भरवा रहे हैं निश्चित ही महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा यह योजना देकर निर्णय लिया गया है और इसी के साथ साथ पार्टी की मजबूती भी बढ़ेगी।

