टीकमगढ़ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार के दिन एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम दिया है जिसमें उन्होंने टीकमगढ़ जिले की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी पर तमाम आरोप भी लगाए हैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में शैक्षणिक संस्थाओं की मॉनिटरिंग सही नहीं की गई एवं शिक्षा के स्तर पर ध्यान नहीं दिया गया जिसको लेकर छात्रों के परिणाम उनके अनुकूल नहीं आए हैं शिक्षा के स्तर को गिरता देख विद्यार्थी परिषद ने यह चिंता जताई है और इस संबंध में ज्ञापन मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से दिया है ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले की शिक्षा व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अजय सिंह गौर के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा है इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के आशय बर्मा सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे जहां जिले की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुऐ उसमें शीघ्र सुधार लाने की बात ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद द्वारा कही गई है।

