टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कहा है कि नगर वासियों को पानी की किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने देंगे उन्होंने कहा कि नगर के 27 वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है जहां जहां पानी की समस्या है वहां नगर पालिका द्वारा बोर कराए जा रहे हैं और पाइप लाइन डलवा कर घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा पानी की किल्लत नहीं होने देंगे नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी बताया कि ढोंगा स्थिति बीड़ी मजदूर कॉलोनी एवं प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में लोग 20- 22 साल से पानी के लिए बहुत परेशान थे जहां उन्होंने नगरपालिका को जब इस से अवगत कराया तो इस मामले को तत्परता से संज्ञान में लेते हुए वहां सर्वे कराकर बोर कराया गया जिसमें करीब 4 इंच पानी निकला और भरपूर
पानी आने के पश्चात पूरी कॉलोनी वासियों के चेहरे खिल उठे जहां अब कॉलोनी वासियों को पानी की कोई भी किल्लत नहीं होगी हालाकि कॉलोनी वासी बोर होने से काफी खुश हैं जिन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक और नगरपालिका के प्रति आभार भी जताया है वहीं अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने नगरवासियों से कहा है कि किसी भी जगह किसी भी वार्ड में पानी की किसी को कोई भी समस्या नहीं आने देंगे।—– स्वच्छता और बिजली पर भी विशेष पहिल—– नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मुल्क ने यह भी बताया कि शहर में बिजली की व्यवस्थाओं को भी पूरी तरह से
दुरुस्त किया जा रहा है और बिजली की सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त कराई जा रहीं हैं वहीं उन्होंने नगर में स्वच्छता को लेकर भी कहा कि साफ-सफाई पर भी नगरपालिका का विशेष ध्यान है और किसी भी वार्ड में साफ-सफाई को लेकर परेशानियां नहीं होने देंगे।