नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज गंगा दशहरा गायत्री जयंती परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण के दिवस के उपलक्ष में गायत्री शक्तिपीठ सेठानी नर्मदा पुरम पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड गायत्री साधना एवं जीवन के क्रम और मिशन के सभी सूत्रों का अपने जीवन में पालन करने हेतु आह्वान किया। गायत्री जयंती गंगा दशहरा के अवसर पर नगर के परिजनों ने काफी संख्या में उपस्थित होकर पांच कुंडी यज्ञ का लाभ प्राप्त किया एवं पुंसवन संस्कार अन्नप्राशन संस्कार गुरु दीक्षा आदि संस्कार संपन्न कराए गए। श्री गायकवाड के द्वारा उपस्थित परिजनों को आने वाले जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक की कार्य योजना से सभी को संकल्पित कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिजन अपने अपने क्षेत्र में किस प्रकार से मिशन के कार्य को और अधिक क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अखंड ज्योति एवं युग निर्माण पत्रिकाओं के पाठक तैयार कराएं अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाकर संकल्प पत्र भ्रमण 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष पर सभी से नशा ना करने के लिए संकल्पित कराएं। इत्यादि कार योजना गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक के द्वारा उपस्थित सभी परिजनों को संकल्पित कराया गया एवं परम पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रद्धांजलि समर्पित की गई।

