टीकमगढ़ । ग्रामीण अंचलों सहित शहरी अंचल में बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा और कई लोग, इन हालातों का जायजा नवनियुक्त कांग्रेस के बेरोजगार प्रकोष्ठ के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अविनाश दीक्षित ने मंगलवार के दिन लिया जहां वह ग्रामीण अंचलों में बेरोजगारों के पास पहुंचे और उनसे बात मुलाकात कर उनके हालातों को जाना जब उनके हालात कांग्रेस के बेरोजगार ग्रामीण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश दीक्षित ने जाने तब उन्हें इस बात का अंदाजा हुआ कि बुंदेलखंड पलायन और बेरोजगारी की मार झेल रहा है। उन्होंने यह हालात एक ट्रक ड्राइवर के साथ बैठकर उससे बात मुलाकात करके जाने और ऐसे लोगों से मिलकर परिस्थितियां समझी। श्री दीक्षित ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जब ऐसे लोगों से बातचीत की तो युवा ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह उच्च शिक्षित है लेकीन कोई रोजगार ना मिलने के कारण 10000 रुपए तनख्वाह मिलती है जिससे परिवार का गुजारा चलता है। यही लोग 24 घंटे ट्रक चलाकर हिंदुस्तान के हर कोने को जोड़ते हैं। बुन्देलखण्ड इस समय भीषण बेरोजगारी की मार झेल रहा है, सरकार को ऐसे गंभीर विषय पर सोचना चाहिए। केवल घोषणाएं करने मात्र से कुछ नहीं होने वाला।

