टीकमगढ़। जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में इन दिनों विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । इसी श्रृंखला में मंगलवार 30 मई 2023 को भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समर कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में सुबह के समय पहल मैच हर्ष और रितुराज के बीच खेला गया। जिसमें हर्ष की टीम 1 – 0 से विजयी रही। वहीं दूसरा मैच उद्भव और अनमोल टीम के बीच खेला गया। जिसमें अनमोल की टीम ने बढ़त बनाते हुए 2- 0 से उद्भव की टीम को परास्त कर विजयश्री हासिल की। इसके साथ ही सीनियर वर्ग में शाम के समय दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच अंशू टाईगर और हर्ष लायन्स के बीच तथा दूसरा आमिर पेंथर और प्रिंस कंगारू के बीच खेला गया। इन दोनों मैचों में पहले मैच में अंशू टाईगर और हर्ष लायन्स ने 1 – 1 की बराबरी के साथ समाप्त किया जबकि दूसरे मैँच में आमिर पेंथर ने प्रिंस कंगारू को 3 – 1 से परास्त कर मैच को जीत लिया। मैच को सफल बनाने में शाहरूख जमन हाशमी श्री चौधरी और अनूप मंडल जिला खेल अधिकारी का सहयोग रहा। इस दौरान दर्शकों सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने इन चारों मैचों का भरपूर आनंद लिया। यह समस्त जानकारी कोच अनूप मंडल द्वारा सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

