टीकमगढ़। नगर के स्थानीय गांधी चौराहा पर समस्त पेंशनर संघ का धरना प्रदर्शन हुआ जिसमें पुलिस पेंशनर संघ भी सम्मिलित रहा पेंशनरों द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया सभी पेंशनर्स संघों द्वारा पेंशनरों की 11 सूत्री मांगे का उल्लेख कर कई बार उच्च अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई भी मांगे पूरी ना होने पर यह धरना प्रदर्शन किया गया धरना कारियों ने कहा कि अगर पेंशनर्स की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो निश्चित ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा पुलिस पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष पूर्व टी.आई खलील मोहम्मद खान ने बताया कि यह धरना प्रदर्शन प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देशन पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में 30 मई 2023 मंगलवार को एक साथ किया गया है इस अवसर पर पुलिस पेंशनर संघ से खलील मोहम्मद खान उमाशंकर चतुर्वेदी भगवानदास कड़ा प्रनवीर सिंह यादव हर सेवक राय लखनलाल चौबे राकेश उपाध्याय करुणा सिंधु पूरन लाल रजक राम स्वरूप सक्सेना भगवत सिंह राठौर रामकृष्ण यादव काशीराम राय हनीफ खान बालकृष्ण तिवारी तथा सिविल पेंशनर संघों से राघवेंद्र सिंह राजपूत कैलाश नारायण सिरवैया द्वारिका प्रसाद राय मुरारी लाल श्रीवास्तव एपी रैकवार राजेंद्र कुमार यादव गनपत लाल रैकवार वीरचंद्र जैन डीपी शर्मा उदय प्रसाद केवट अब्दुल वहीद प्रकाश कुमार नापित मन्नू लाल रैकवार लक्ष्मी नारायण नायक रमेश कुमार द्विवेदी जगदीश प्रसाद वरिष्ठ द्वारका प्रसाद तिवारी भगवानदास कड़ा रौनक अली घनश्याम दास तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर सभी पेंशनर्स संघों ने संयुक्त रूप से अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार को चेताया कि अगर जल्द ही पेंशनर्स की मांगों को सरकार ने हल नहीं किया तो एक बड़ा आंदोलन पेंशनर्स संघों द्वारा किया जाएगा।

