टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने 30 मई 2023 मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर 10वीं-12वीं प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों एवं यूपीएससी में चयनित परीक्षार्थियों को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसीक्रम में टीकमगढ़ जिले के अक्षत जैन को यूपीएससी परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंकिंग 415 प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अक्षत जैन को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। ज्ञातव्य है कि टीकमगढ़ जिले के अक्षत जैन का पूर्व में चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2018 की परीक्षा में रेंजर के पद पर हुआ था एवं वर्तमान में जिला निवाड़ी में रेंज ऑफिसर के पद पर सेवारत है एवं उनके पिता पी के जैन जिला टीकमगढ़ में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ है। श्री जैन ने सभी अभियर्थियों को संदेश दिया कि यूपीएससी धैर्य और लगन की परीक्षा है, पढ़ाई को एन्जॉय करे और निरन्तर दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी कर आप सफल बन सकते हैं।

