टीकमगढ़ । ज्यों -ज्यों विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है त्यों -त्यों राजनीतिक दलों में उछाल है और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। जहां लोगों से मिलजुल कर बात मुलाकात कर अपनी अपनी पार्टियों को गति दे रहे हैं और आगामी चुनाव को लेकर पार्टियों की नींव मजबूत कर रहे हैं। इसी श्रंखला में कांग्रेस के जिला महामंत्री समाजसेवी एवं युवा नेता कुंवर पार्थ सिंह जूदेव बीते रोज टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़माड़ई खास में पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले गांव के हनुमान मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और उसके पश्चात कन्या पूजन के साथ विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण की शुरुआत की और गांव में पहुंचकर जन-जन से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी की रीति- नीति से लोगों को अवगत कराया एवं पार्टी के क्रियाकलापों को गति देते हुए कांग्रेस की नींव मजबूत की इस मौके पर कुंवर पार्थ सिंह जूदेव के साथ उनके सहयोगी और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के जिला महामंत्री कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ग्राम पंचायत बड़माड़ई खास पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर कन्या पूजन के साथ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर कांग्रेस की नीव को मजबूत किया।