बानापुरा
शिक्षिका श्रीमती शशि कला मालवीय सेवानिवृत्त हुई,, शिक्षकों ने किया अभिनंदन समारोह आयोजित

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा
सिवनी मालवा की उप नगरी बानापुरा में शिक्षिका के पद पर रही श्रीमती शशि कला मालवीय आज सेवानिवृत्त होने पर समस्त शिक्षकों ने अभिनंदन एवं विदाई पार्टी दी गई श्रीमती शशि कला मालवीय ने शिक्षिका के रूप में 40 वर्ष तक अपनी सेवा दी एवं कई छात्र छात्राओं को शिक्षित किया शशि कला मालवीय बहुत ही सरल स्वभाव एवं नम्र स्वभाव की शिक्षिका रही है एवं उनके मधुर व्यवहार से समस्त शिक्षकों में आधार एवं प्रेम भाव का व्यवहार दिखता था शशि कला मालवीय बानापुरा शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल शाला बानापुरा में शिक्षिका के रूप में पदस्थ थी आज वह सेवानिवृत्त हुई है समस्त शिक्षक स्टाफ ने उन्हें पुष्प वर्षा पुष्पमाला एवं श्रीफल और साल से सम्मानित किया एवं अभिनंदन समारोह का आयोजित किया गया इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह रघुवंशी प्राचार्य मनित दुबे नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन प्रदीप अग्रवाल अरुण कश्यप बंटी शर्मा अमित पालीवाल राजा तिवारी संतोष लो वंशी बीआरसी संतोष शर्मा अंतेश गढ़वाल राकेश कुमार शर्मा शिक्षक सोनी श्रीमती सोनी श्रीमती मंडलेकर समस्त शिक्षक उपस्थित रहे
सिवनी मालवा शर्म कश्यप की खास खबर
