टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 31.05.2023 को जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर एवं जिला जेल में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार पाटीदार, ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तम्बाकू, पान, गुटखा और बीड़ी समाज के लिए दीमक की तरह हानि पहुचाता है जो परिवार को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। तम्बाकू, पान, गुटखा और बीड़ी से होने वाले खतरों और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जिससे कैंसर, टीवी, जैसी प्राणघातक हानियों के साथ ही धन-जन की हानि भी होती है। तम्बाकू सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होती है। इसके लगातार सेवन से मुंह एवं शरीर में कई बीमारियां हो जाती है, जिसका परिणाम बड़ा प्राणघातक है। जन सामान्य को तम्बाकू सेवन न करने के संबध में शपथ गृहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जन सामान्य को तम्बाकू, बीड़ी,सिगरेट, गुटखा न खाने की शपथ दिलायी गई। साथ ही जिला जेल में भी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निरूद्ध बंदियों को तम्बाकू, पान, गुटखा सेहत के लिए हानिकारक होता है की जानकारी दी। साथ ही बंदियों के अधिकारों, प्लीवारगेनिंग की भी जानकारी दी। उक्त कार्यक्रमों में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग,सहित डाॅ. पी.के. माहौर, डाॅ. अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन, डाॅ. योगेश यादव, डाॅ. धीरेन्द्र यादव, डाॅ. ए.के. यादव, डाॅ. सिद्धार्थ रावत ,ए.के. शुक्ल उपाधीक्षक जिला जेल, कैलाश नारायण मिश्रा, सहित जेल स्टाफ, बंदीगण एवं सामान्यजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई है।

