टीकमगढ़। 31 मई 2023 बुधवार के दिन पाल समाज द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती मनाई गई इस मौके पर पाल समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से देवी अहिल्याबाई होल्कर की पूजा अर्चना कर विधि विधान से उनका जन्म उत्सव मनाया इस मौके पर पाल समाज के लोगों ने अनेक धार्मिक अनुष्ठान किए और इसी अवसर पर पाल समाज द्वारा शहर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से एक भव्य शोभायात्रा बडे़ ही गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जिसमें पाल समाज के लोग सपरिवार सम्मिलित हुए इस मौके पर पाल समाज के लोग झूमते नाचते नजर आए और बड़े ही हर्ष उल्लास और धूमधाम से देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पाल समाज द्वारा मनाई गई।

