टीकमगढ़। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश निर्देश अनुसार कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना शुरू की गई है जिसके संचालन को लेकर कांग्रेसी जगह-जगह गांव एवं शहर में पहुंचकर महिलाओं के इस योजना से लाभ लेने के लिए आवेदन भरवा रहे हैं इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम गोपालपुरा और बड़ागांव खुर्द हरिजन बस्ती में अपने सहयोगियों कांग्रेसी जनों के साथ 31 मई 2023 बुधवार के दिन पहुंचे और वहां शिविर लगाकर इस योजना के लिए महिलाओं के आवेदन भरवाए एवं ग्रामीणों से बात मुलाकात कर कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए पार्टी की गतिविधियों को मजबूती दी इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित अनेक कांग्रेसी जन दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के साथ मौजूद रहे।

