टीकमगढ़। सेवानिवृत्त जिला आयुष अधिकारी डॉ एके उपाध्याय द्वारा 31 मई 2023 बुधवार के दिन अपने स्वर्गीय पिता सीताराम उपाध्याय की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अस्पताल में संचालित आदर्श मानस प्रेरणा समिति के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके अटेंडरों को भोजन वितरित कराया इस अवसर पर डॉ एके उपाध्याय ने कहा कि उदयपुर में भी सेवा नारायण सेवा संस्थान के माध्यम से स्वर्गीय पिता श्री की पुण्यतिथि पर प्रति वर्ष कार्यक्रम किया जाता है और प्रतिवर्ष पिताश्री की पुण्यतिथि पर यह कार्य होता है जहां इस अवसर पर डॉ एके उपाध्याय ने कहा कि मेरे पिता सदैव लोगों को भोजन कराते थे एवं समाज में रचनात्मक कार्यों में उनकी बड़ी रूचि थी एवं समाज सेवा में सदैव अग्रणीय रहते थे डॉ एके उपाध्याय ने लोगों को यह संदेश भी दिया है कि जन्मदिन ,पुण्यतिथि ,सालगिरह आदि के अवसर पर जश्न पार्टी ना कर समाज से जुड़े रचनात्मक कार्य करें और समाज सेवा करने का सदैव प्रयास करें। क्योंकि भूखे को भोजन कराना और प्यासे को पानी पिलाना यह बड़ा ही पूण्य का कार्य होता है जहां नर सेवा ही नारायण सेवा मानी गई है।

