टीकमगढ़। बुधवार भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना टीकमगढ़ जिला प्रभारी मुन्ना सिंह भदौरिया अश्वनी चडार सभी मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मध्य प्रदेश सरकार की बहु प्रतीक्षित लोक प्रिय जनकल्याणकारी लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण अभियान की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे
भाजपा नेता प्रजातंत्र गंगेले को लाडली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण अभियान के टीकमगढ़ जिला संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है
2 जून को सभी ग्राम पंचायतों में लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र कलेक्टर एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बांटे जाएंगे एवं 10 जून को सभी लाडली बहनाओ के खाते में 1000 रुपए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा डाले जाएंगे
ज्ञात हो कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोक प्रिय जनकल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य सभी बहनों के खाते में हर महीने 1000 रुपए डाल कर उन्हे आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है!प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता प्रजातंत्र गंगेले ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

