पलेरा। मण्डल परीक्षा 2023 हाई स्कूल परीक्षा में राजीव जैन की पुत्री कु. रितुल जैन पे जिले की प्रावीण्य सूची में 500 अंक मे से 484 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलक्ष्य में उनकी दादी एवं दादाजी श्रीमती अंगूरी देवी-जयकुमार जैन के परिवार ने गुरु सम्मान समारोह का आयोजन रखा ।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री-विनोद वर्मा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आरके े.जैन, बीआरसीसी भानुप्रकाश श्रीवास्तव, मॉडल स्कूल के प्राचार्य एमएल कुशवाहा, हायर सैकेण्डरी लारौन के प्राचार्य पीके खरे, कन्या हायर सेकेण्डरी के प्राचार्य राजेश गुप्ता, अशासकीय कल्पना हायर सैकेण्डरी के संचालक राजेन्द्र गुप्ता, प्राचार्य श्री गोस्वामीजी, श्री बीबीएल गुप्ता के अलावा माॅडल स्कूल, सीएमराइज विद्यालय के संपूर्ण स्टॉफ ने अपनी सहभागिता दी। इस दौरान दिगम्बर जैन समाज पलेरा एवं नगर के गणमान्य नागरिक मौजू रहे। इसके साथ ही नगर के पत्रकार बंधुओं में रमेश शर्मा, अनिल खरे, सत्येन्द्र खरे एडवोकेट, हरिशंकर चौरसिया, सोनू विश्वकर्मा व अभय मोर आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
समारोह का प्रारम्भ महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई मंगला चरण इन्दौर से पधारी श्रीमती शिल्पी जैन द्वारा किया गया। समारोह में सभी वक्ताओं द्वारा शिक्षा के क्ष्ज्ञेत्र में उपलब्धियों पर प्रकाश डाल और रितुल जैन को आशीर्वाद प्रदानप किया। इस दौरान रितुल जैन, अनुष्का और पर्व जैन द्वारा अपनी उपलब्धियों पर के प्रति अपने परिवार और अपने गुरूओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और शुभाशीष पर जोर दिया।
रितुिल जैन को पढाने वाले शिक्षक गौरव तिवारी, बीएस राजपूत, अखिलेश, प्रियंका कटारे, राघवेन्द्र सिंह बिसेन, जेपी प्रजापति मनीष भार्गव , जेपी कुशवाहा एवं मॉडल सकूल के प्राचार्य समेत अन्य गुरूजनों का सम्मन किया गया। इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज व पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। समारोह मे किरन – मनीष भार्गव, विकास जैन्, केके ित्रपाठी आदि द्वारा रितुल जैन को शुभाशीष एवं अपना उदबोधन दिया गया। सभा का सफल संचालन राजेन्द्र कुमार जैन द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन राजीव जैन द्वारा किया गया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

