टीकमगढ़। जिले के थाना खरगापुर के अंतर्गत ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की उस समय उसे आवश्यकता थी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01.06.2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक घायल व्यक्ति को डायल -112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर खरगापुर अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

