टीकमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर युवा नेता समाजसेवी एवं कांग्रेस के जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव ने टीकमगढ़ विधानसभा 43 की ग्राम पंचायत माडूमर, पठा, नैनवारी, बकपुरा आदि ग्रामों में ग्राम वासियों से जनसंपर्क किया उनके साथ समय बिताया और कमलनाथ की योजनाओं,घोषणाओं जैसे की किसानो की कर्जमाफी, रसोई गैस सिलेंडर 500 में, नारी सम्मा योजना के अंतर्गत 1500 रूपए महीना,100 यूनिट बिजली माफ़ और 200 यूनिट हाफ, लागू होगी पैंशन योजनाओं आदि को जनता तक पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसी युवा नेता कुमार पार्थ सिंह जूदेव विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के गांव गांव पहुंच रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं एवं कांग्रेस की योजनाओं को बताकर कांग्रेस पार्टी की नींव मजबूत आगामी चुनाव को लेकर कर रहे हैं।

