टीकमगढ़। शहर के सिविल लाइन में स्थित शहीद नरेंद्र मोहन झां तिराहे के पास प्रशांत ज्वेलर्स और साइकिल पंचर की दुकान पर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर के जांच कर शुरू कर दी। सराफा दुकान संचालक मनोज सोनी ने बताया कि दुकान की चद्दर काट कर दुकान से सोने चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये के आसपास है। वही साइकिल संचालक की दुकान से भी सामान और 2 हजार रुपये चोरी कर ले गए। कोतवाली थाना टीआई मनीष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वही डाग स्क्वायड टीम को बुलाकर मौके पर जांच पड़ताल कराई
गई पुलिस के डाग ने सूंघकर आसपास घूमता रहा। वही पुलिस चोरी के पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

