नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / आज विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर के विकासखंड माखननगर में ग्राम नसीराबाद, बछवाड़ा, कोंडरवाडा, सर्राकेसली एवं पाटनी का दौरा किया। जिमसें नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 9वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं लाड़ली बहना के प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिए जाने संबंधी भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए, नसीराबाद में शेरा गोस्वामी, पंकज केवट, पवन केवट, तेजराम केवट, धनराज केवट, साहब सिंह केवट, अनिल केवट, अरुण केवट भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कई कांग्रेसियो ने भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए उनका स्वागत वंदन अभिनन्दन किया। इस अवसर पर सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह, निखिलेश चतुर्वेदी, सत्यनारायण पाराशर, मनीष चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष माखन नगर, विपिन यादव मंडल अध्यक्ष आरी, गडवाल तहसीलदार, डाबर सीईओ, संदीप तिवारी युवा मोर्चा अध्यक्ष, गौरव मीना, राजीव यादव जनपसद सदस्य, श्रीमती उषा बाई सरपंच नसीरावाद, छोटेलाल यादव, संतोष तिवारी, हेमराज साहू सरपंच बछवाड़ा, सतीश साहू, हर्ष तिवारी, शिव साहू, कृपाराम मीना, सुभाष चंद दत्त, निरंजन सिंह, हरि राजपूत, गोलू राजपूत जगजीत सिंह राजपूत, उमाशंकर यादव, अशोक यादव, राजेंद्र सिंह, संतोष राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

