नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
इटारसी : दिनाँक 03/06/2023 दिन शनिवार को विश्व साइकल दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को लेकर साइकल रैली का आयोजन सामाजिक संस्था समर्पण ग्रुप द्वारा किया जा रहा है इस अवसर पर आप सभी पर्यावरण मित्रों से निवेदन है कि इस जागरूकता रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जागरूकता अभियान को सफल बनाएं। आज पर्यावरण संरक्षण हम लोगों के लिए चुनौती बन चुका है और मोटर वाहनों से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड में से वातावरण निरंतर दूषित होता जा रहा है। साइकिल रैली के द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए अपने छोटे मोटे कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करें ना कि मोटर वाहनों का। अगर आज हमने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास नहीं किए तो निकट भविष्य में इसके दुष्परिणाम हम सभी को भुगतने होंगे हमारी आने वाली पीढ़ी को हम एक स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प लेते हैं इस संकल्प के साथ आज समर्पण ग्रुप में साइकिल रैली का आह्वान किया है। साइकिल रैली रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए,जय स्तंभ से होते हुए वापस रेस्ट हाउस पर समाप्त होगी ।
रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान इटारसी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ सीतासरन शर्मा के द्वारा किया जाएगा। रैली में मुख्य रूप से माननीय विधायक,नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, कल्पेश अग्रवाल एवं अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित रहेंगे ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

