टीकमगढ़। वास्तव में जिस काम को मां को साथ लेकर आगे बढ़ाया जाता है या माॅ के शुभ हाथों से उस कार्य का शुभारंभ कराया जाता है वह कार्य सदैव ऊंचाइयों को छूता है और उसमें लगातार सफलता मिलती है क्योंकि मां भगवान का दूसरा रूप होती है और मां जिस कार्य की शुरुआत करा दे उस कार्य की प्रगति दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती है। जी हां ऐसा ही एक नजारा 02 जून 2023 शुक्रवार के दिन नगर के़ अंबेडकर तिराहा के आगे मऊ रोड पर देखने को मिला जहां आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी के नेतृत्व में कराया गया जहां इस कार्यालय का शुभारंभ एक मां के हाथों से हुआ और एक माॅ ने कार्यालय का शुभारंभ फीता काटकर किया जहां इस मौके पर उपस्थित आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी और पार्टी के सैकड़ों की संख्या में जिलेभर से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ बड़े ही उत्साह से किया गया। कार्यालय का शुभारंभ नगर के ढोंगा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध मां कमलाबाई बाल्मीकि के हाथों से फीता काटकर कराया गया जहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने खुशियां जाया की और पार्टी के जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कमलाबाई ने कार्यालय का शुभारंभ कर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी को आशीर्वाद दिया और पार्टी को भी आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि अक्सर यह देखा जाता है कि राजनीतिक पार्टी के कार्यालयों का उद्घाटन, शुभारंभ पार्टी के बड़े स्तर के नेताओं के द्वारा किया जाता है लेकिन आम आदमी पार्टी ने एक वृद्ध 75 वर्षीय मां से अपने कार्यालय का शुभारंभ कराया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय शुभारंभ के पश्चात आम आदमी पार्टी के क्रियाकलापों की तमाम गतिविधियां अब जिला कार्यालय से ही संपन्न कराई जाएंगी।