टीकमगढ़। तेरावी मिनी नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता दिनांक 6 जून 2023 से 8 जून 2023 तक अनंतपुर आंध्र प्रदेश में आयोजित होने जा रही है टीकमगढ़ के आशीष पाल रोशन साहू भूषण प्रकाश मिश्रा एवं कामना झा का चयन मध्य प्रदेश टीम में हुआ है मध्य प्रदेश बालक एवं बालिकाओं की टीम कल भोपाल से अनंतपुर के लिए रवाना होगी सॉफ्टबॉल कोच पी प्रसन्ना कुमार एवं देवेश चंदेल ने बताया की यह टीकमगढ़ जिले के लिए हर्ष की बात है
इस अवसर पर जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, जिला पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, DSP प्रिया सिंधी, प्रियंक खरे एवं समस्त खिलाड़ियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभ आशीष के साथ बधाइयां दी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की

