टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा अवैध शस्त्रधारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में मोहनगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.06.2023 को मुखबिर की सूचना पर आदतन आरोपी राजपाल सिंह पिता राजाभैया परमार उम्र 43 साल निवासी हनुपुरा थाना मोहनगढ़ को बंधा बरेठी तिगेला पर एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस अवैध लिये पाये जाने पर आरोपी आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-139/2023 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहनगढ़ निरीक्षक नसीर फारूकी, चौकी प्रभारी बंधा उप निरी0 चन्दन शाक्य, आर0 अमित ओझा, आर0 अजीत जादौन, आर0 दीपेश सेन, आर सुन्दरलाल अहिरवार का सराहनीय योगदान रहा है।

