टीकमगढ़। सोमवार दिनांक 05.06.2023 को चाइल्ड लाइन टीम के द्वारा आंगनवाडी केन्द्र बजरंगखेरा जिला टीकमगढ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया जहां उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्ता,सहायिका एवं बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उपस्थित बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए 1098 की जानकारी दी गई एवं बताया गया कि यह एक आपातकालीन सेवा है जो 24×7 घंटे कार्य करती है जो 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए कार्य करती है|
इस अवसर पर चाइल्ड लाईन टीम,बच्चों एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता,सहायिका के द्वारा आंगनवाडी केन्द्र पर वृक्षारोपण किया गया एवं बच्चों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया उक्त कार्यक्रम में चाइल्ड लाईन जिला समन्वयक विनोद खरे,काउंसलर वर्षा कुशवाहा,टीम मेंबर अजयकांत खरे,कुलदीप विश्वकर्मा दृष्टि राजे परमार राजतिलक , शिखा मिश्रा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।

