इटारसी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटारसी द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी महाविद्यालय में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली निकालकर पौधारोपण किया गया। निशांत मेहरा ने बताया की पर्यावरण को सुरक्षित का ही जीवन को स्थिर बनाया जा सकता है एवं पर्यावरण की रक्षा ही मनुष्य की रक्षा है । नीरज प्रजापति ने कहा वनों के कटने से हमारी जलवायु बदल रही है। लोगों और प्राकृतिक दुनिया को नुकसान पहुंच रहा है। हमें इस प्रवृत्ति को उलटना चाहिए और हम यह कर सकते हैं ।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य महाविद्यालय अध्यक्ष कुणाल सराठे, काजल बस्तवार सविता, केवट रिद्धि अग्रवाल, अदिति गोस्वामी, रोहित मेहरा, प्रशांत मेहरा, आयुष मालवीय, पंकज केवट अन्य विद्यार्थी एवं समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा ।



