टीकमगढ़ । सोमवार प्रवास के दौरान भाजपा मध्य प्रदेश के महामंत्री संगठन हितानंद ने विधानसभा टीकमगढ़, खरगापुर एवं जतारा की कोर ग्रुप की बैठक मे आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए बूथ सशक्तिकरण के संदर्भ में मार्गदर्शन दिया।
टीकमगढ़ एक दिन के प्रवास पर पधारे प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सर्वप्रथम विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण कर जिले के कार्यकर्ताओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने रहने की अपील की भाजपा जिला कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे भवन पहुंचकर सर्वप्रथम जतारा विधानसभा की वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई उसके बाद खरगापुर एवं टीकमगढ़ विधानसभा की कोर कमेटी के साथ चर्चा की उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और शक्तिशाली पार्टी बनकर उभरी है आज केंद्र मैं और भारत के आधे से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही अपने परिश्रम और समर्पण के बल पर यह सब प्राप्त किया है।आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी हम पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
अपना बूथ सबसे मजबूत और बूथ जीता- चुनाव जीता के सूत्र को अंगीकार कर बूथ समिति को मजबूत बनाने की तरीकों पर उन्होंने विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन एवं युवा कार्यकर्ताओं का परिश्रम हमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पुनः विजयश्री दिलाएगा।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के आधार पर आगे बढ़ रही है बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी जिला प्रभारी पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदोरिया विधायक हरिशंकर खटीक राहुल सिंह लोधी राकेश गिरी, जिला अध्यक्ष अमित नुना, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गोयल, गोविंद बिहारी अग्रवाल, केके श्रीवास्तव, अभय यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह बेबी राजा, जिले के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

