भौरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भौरा की प्रतिमाह होने वाली कामकाजी बैठक सोमवार को अतिथि भवन में आयोजित की गई। जिसमें मंडल प्रभारी,मोर्चा के जिला मंत्री मनीष वर्मा ने पदाधिकारियों की बैठक में बताया कि युवा मोर्चा को आगामी चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिए गए हैं। जिसको लेकर भौरा मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारी पूरी करके रखें साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान के लिए भी युवाओं को तैयार रहना है साथ ही विधानसभा स्तर पर निकलने वाली बाइक रैली की रूपरेखा भी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से रूट रूपरेखा बनाने को कहा गया। इस मंडल स्तरीय बैठक में मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव,महामंत्री संजू धुर्वे,दीपेश यादव,उपाध्यक्ष मोनू उईके,बलवीर सेलुकर,गोविंद इवने,मंडल मंत्री महादेव मसकोले,कैलाश यादव,आई टी सेल प्रभारी गोलू नामदेव,आशीष नर्रे,अरमान गायकवाड,मंदराज उईके,संतोष पांडे, दुरकापाल सलाम,विनोद आरसे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

