
बबलू निरापुरे आमला
आमला ।।आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय डॉ. संदीप पाठक जी, मध्यप्रदेश प्रभारी माननीय बी. एस. जून जी एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल जी के द्वारा युथ विंग, बैतूल जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जो युवा रोजगार से वंचित है एवं रोजगार नहीं मिल पाने के कारण दुसरे शहरों की ओर पलायन कर रहें। जिलें में रोजगार के कोई भी साधन नहीं होने के कारण युवा गलत चीजों का शिकार हो रहे। जैसे:- सट्टा, जुआ, चोरी, डकैती आदि अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो रहें हैं। जिलें में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करने का कार्य किया जाएगा।
संदीप खातरकर विगत तीन वर्षों से लगातार आमला विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहें है। कोविंड-19 के समय ग्रामीणों की सेवा एवं जागरुकता के लिए उनके द्वारा अथक प्रयास किए गए एवं महामारी से निपटने में उनके द्वारा ग्रामिण क्षेत्रों में अहम भुमिका निभाई गई। उनके द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाना और मानवीय पहलु से जुड़े कई कार्य किए गए। इन्हीं कार्यों की वजह से उन्हें काफी पंसद किया जा रहा है। वे वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण परिषद के सदस्य भी है। वे राज्य सिविल सेवा मुख्य परिक्षा तक पहुंच चुके है और अपने क्षेत्र में युवा नेता के रूप में पहचान बना रहें है।
इसी के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की एवं क्षेत्र के युवा साथियों द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई। पुष्प गुच्छ की माला पहनाकर बधाई देने वालों में राष्ट्रीय परिषद सदस्य, लोकसभा प्रमुख माननीय अजय सोनी जी, श्रमिक संगठन प्रदेश सचिव विनोद जगताप, जिला उपाध्यक्ष सपन कामला, जिला संयुक्त सचिव जितेंद्र देशमुख, जिला इवेंट प्रभारी मनोहर पचोरिया, शिक्षा विंग जिला सचिव सुरेश जावलकर, अनुसूचित जाति विंग जिला अध्यक्ष शैलेश वाईकर, ‘बौद्धिक विंग’ जिला अध्यक्ष ललित देशमुख, सोशल मीडिया प्रभारी विशाल भालेकर, महिला जिला अध्यक्ष रुपाली खाडे, जिला संयुक्त सचिव रमेश भ्रमरकर, सर्किल प्रभारी अजय सरणकर, जिला संयुक्त सचिव मुमताज खान, सारणी ब्लाक अध्यक्ष संतोष देशमुख, जिला संयुक्त सचिव यूथ विंग शिबु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष युथ विंग सुधीर चौकीकर, पप्पू साहू, रमजान मंसूरी, ईश्वर दास साबले, जिला संयुक्त सचिव थब्बीराम डोंगरे,वरिष्ठ नेता ब्रजेश मोरले सहित अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित की।।
