टीकमगढ़/भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही योजना लाडली बहना के खातों में पैसा आते ही बहनों के चेहरों पर मुस्कान आइ टीकमगढ़ के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाडली बहना के प्रमाण पत्र बटना प्रारंभ हो गए हैं इसी तारतम्य में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना विधायक सांसद सहित समस्त कार्यकर्ता लाडली बहनों को बधाई देने केंद्र पर पहुंचे बहनों ने कहा कि भैया शिवराज सिंह चौहान की योजना से अब हम भी आत्मनिर्भर बन गए हैं ₹1000 में हम घर गिरस्ती के छोटे-मोटे सामान खरीद सकते हैं हम सभी भैया शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हैं वही आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गोयल पार्षद मुन्ना साहू मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल दुबे दी आदर्श भदौरा प्रांजल अग्रवाल ने जाकर प्रमाण पत्र का वितरण किया इसी प्रकार सभी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जाकर बहनों का स्वागत कर रहे हैं इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित हितग्राही बहने सम्मिलित हुई

