टीकमगढ़। कई दिनों से फ़ेसबुक पर मानवीय संवेदना समिति से जुड़ा था उनके द्वारा किये गए कार्यों को देखता रहता था कि कैसे ये समिति के लोग निस्वार्थ भाव से इस भीषण गर्मी में प्याऊ पर लोगों के सूखे कंठ तर रहे है, मुझे इन लोगों के इस काम से इतनी प्रेरणा मिली कि मुझे भी इस प्याऊ पर जाना है तब मैंने सोशल मीडिया पर समिति के मनीराम कठैल से संपर्क किया और प्याऊ पर आकर एक टैंकर पानी मंगवाने में सहयोग किया और खुद वहां लोगों को पानी पिलाया यह बात प्याऊ पर पहुंचे नन्हे असद ने बताई।
मानवीय संवेदना समिति के सचिव मनीराम कठैल ने बताया कि असद नाम के इस लड़के ने मुझे फ़ोन पर बताया की में अपने जेबखर्च से बचे हुये पैसों से प्याऊ के लिए टैंकर मंगाना चाहता हूं और स्वयं वहाँ आकर जलसेवा करना चाहता हूं, इस बच्चे की इस उम्र समाज के प्रति इस भावना को देखकर मन बहुत प्रसन्न हुआ प्रत्येक माँ बाप को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ समाजसेवा के प्रति भी जागरूक करना चाहिए।