नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुश्री सुधा सिलावट को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता व नर्मदापुरम कांग्रेस जिला मीडिया विभाग प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुधा सिलावट पूर्व शिक्षिका के साथ ही समाजसेवा, कांग्रेस इंटक संगठन, जिला कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस संगठनों में सक्रियता से कार्य कर रही है। उक्त नियुक्ति पर सुधा सिलावट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, महिला कांग्रेस संभागीय प्रभारी श्रीमती मंजू राज का आभार व्यक्त किया है।

