टीकमगढ़।मध्य प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजना “लाडली बहना योजना ” के स्वीकृति पत्र का वितरण आज भाजपा नेता एवं लाडली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम के टीकमगढ़ जिला संयोजक प्रजातंत्र गंगेले एवं अमित नुना द्वारा किया गया.
प्रजातंत्र गंगेले एवं अमित नुना द्वारा टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत माडुमर,धजरई,नचनवारा में समस्त पात्र बहनों को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटे गए, इस अवसर पर भाजपा नेता प्रजातंत्र गंगेले ने कहा कि भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का उद्देश्य प्रदेश की समस्त बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है एवं उन्हें समाज में मान सम्मान दिलाना है, भाजपा सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है,
लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र 3 जून से बांटे जा रहे है एवं आने वाली 10 जून को प्रदेश की सभी पात्र बहनों के खाते में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक-एक हजार रुपए डाले जाएंगे.
इस अवसर पर सरपंच अवधेश तिवारी , जयपाल सिंह, करन सिंह परमार , पंचायत सचिव, रोजगार सहायक समस्त ग्रामवासी, नगर वासी एवं मातायें बहनें उपस्थित रहीं!
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

