टीकमगढ़। आज गुरूवार के दिन हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2 टीकमगढ़ के इंडोर स्टेडियम में विगत एक माह से चल रहे समर कैम्प 2023 टेबिल टैनिस का समापन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे की अध्यक्षता और डीएसपी प्रिया सिंधी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी एसडी अहिरबार एवं प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ एमके उपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथि जनों द्वारा खेलो का जीवन मे महत्व के साथ साथ एक अच्छे नागरिक कैसे बने इस पर बहुत ही शानदार तरीके से सरल और सटीक शब्दो मे उदबोधन दिया। इस प्रशिक्षण कैम्प में जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन और विद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी एनडी अहिरवार के निर्देशन में पीटीअाई राजेश अहिरवार ने पूरे एक माह तक बच्चों को टेबिल टेनिस की बारीकियां सिखाकर प्रशिक्षित किया। जिसमें 58 बच्चों ने पूरी लगन और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त किया। अतिथि जनों द्वारा समस्त छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन करीम खान द्वारा की गई।

