टीकमगढ़। गत माह 31 मई की रात में पुष्पा स्कूल के पास स्थित मनोज सोनी के प्रतिष्ठान प्रशांत ज्वैलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग 6 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। इसी घटना के चलते इसका खुलासा कराए जाने के संबंध में गुरूवार के रोज सर्राफा एशोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप इस चोरी का जल्द खुलासा कर घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
गुरूवार को सर्राफा एशोसिएशन के बैनर तले नगर के स्वर्ण व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंप मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञात रहे कि गत माह 31 मई को मनोज सोनी के स्वामित्व की दुकान प्रशांत ज्वेलर्स स्थित पुष्पा स्कूल के बगल में एमपीईबी के सामने टीकमगढ़ में स्थित है जहां पर मनोज सोनी के द्वारा प्रशांत ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी के आभूषणों का क्रय-विक्रय कार्य किया जाता है, जो कि घटना की मध्य रात्रि में मनोज सोनी के उपरोक्त ज्वेलर्स की दुकान में लगभग 6 लाख रूपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे लेकिन अज्ञात चोरों द्वारा दुकान की छत की चद्दर व प्लाई तोड़कर अंदर घुसकर उपरोक्त सोने-चांदी के आभूषणों को चोरी करके ले गये है जिस पर मनोज सोनी द्वारा उक्त घटना की शिकायत पुलिस थाना कोतवाली टीकमगढ़ में 1 जून 2023 को भी दर्ज कराई है। लेकिन उक्त घटना की रिपोर्ट के बाद आज दिनांक तक अज्ञात चोरों के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नही की गई और न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है और ना ही चोरी की घटना का खुलासा किया गया है। जिससे सर्राफा एशोसिएशन दुकानदारों में भय व्याप्त है ।
उक्त घटना का तत्काल खुलासा किया जाकर उक्त अपराध के दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही कर न्याय दिलाया जाये, जिससे भविष्य में चोरी की घटनाओं में वृद्धि न हो जिस वास्ते उक्त आवेदन पत्र दिया है। व्यापारियों ने मामले में तत्काल कार्यवाही की जाकर दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किये जाने की मांग की है। इस दौरान व्यापारियों में उमेश सोनी भरत सोनी धनीराम सोनी मुन्नालाल सोनी अन्नू जडिया नन्दकिशोर सोनी रमण सोनी दिनेश ओमप्रकाश सोनी सहित अनेक सर्राफा एशोसिएशन के व्यापारीगण मौजूद रहे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

