टीकमगढ़। गत माह से पुलिस लाईन खेल परिसर पर चलरहे समर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरूवार को समापन हुआ। समापन के मुख्य अतिथि सीताराम सत्या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रहे।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग बालक में हर्ष लायन्स ने अंशु टाईवर को 3-1 से हराकर विजेता बना, जुनियर वर्ग में हर्ष पेन्थर ने अनमोल 7 स्टार को 4-3 से हराकर विजेता बना, मिनि वर्ग में कृतिका वन्डर्स में शीर्यवर्धन लिटिल स्टार को 2-0 से हराकर विजेता बना जबकि बालिका वर्ग में जुहि झाँसी की रानी ने करिश्मा राजी अवन्ती बाई 2-1 से हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शाहरुख खान, जमन हाशमी, राविद पठान, नीरज प्रभाकर और श्री अनूप मंडल का भोगदान रहा।

