टीकमगढ़। शुक्रवार आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय कवि शहनाज़ हिंदुस्तानी का जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी निज निवास पर आगमन हुआ सभी कार्यकर्ताओं ने उनका तहे दिल से स्वागत किया मीडिया को जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने बताया आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक आचार्य विनम्र सागर महाराज के शिष्य है औऱ आज उनका मुनि दीक्षा गुरु उपकार दिवस है इस लिए उनका टीकमगढ़ आना हुआ उन्होंने टीकमगढ़ आकर सबसे पहले गुरुदेव का आशीर्वाद लिया औऱ कार्यक्रम में अपनी
भक्ति मय कविताओं से टीकमगढ़ के लोगो का दिल जीतने का भी काम किया मीडिया को बताते हुए जितेंद्र क्रांतिकारी कहते है शहनाज़ हिंदुस्तानी अन्ना आंदोलन में मुख्य भूमिका में थे तभी से मेरी मित्रता उनसे हुई उसके बाद आम आदमी पार्टी वनी हम सबकी मेहनत और जनता के प्यार और आशीर्वाद से आज पार्टी की दो राज्यों में सरकार है भाई शहनाज़ हिंदुस्तानी का आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ा योगदान है इस लिए उनको माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का बहुत करीबी माना जाता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने उनका टीकमगढ़ स्टेशन पर आते ही अपने नेता का स्वागत किया साथ साथ घर पर एक सम्मान समारोह भी रख्खा जिसमे सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का स्वागत एवं सम्मान किया।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

