टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार ,पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में आज दिनांक 09.06.2023 को पुलिस लाइन टीकमगढ़ में ग्राम, नगर रक्षा समिति के सक्रिय सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में जिले के ग्राम, नगर रक्षा समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्यों, एवं पुलिस विभाग के लिए उनकी महत्ता के बारे में बताया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था, यातायात , सूचना संकलन , चुनाव, त्योहारों,अपराध रोकथाम, गश्त आदि दायित्वों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों को क्षेत्र में हो रही कोई भी संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्तियों, तथा आगामी चुनाव के परिपेक्ष्य में क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों के बारे में सही सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी रक्षा समिति सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से पुलिस का सहयोग करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस कल्याण के जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ऐसे कार्यक्रमों में इन्हें भी आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्षा समिति सदस्यों को ड्यूटी हेतु इन्हें ड्रेस, डंडे, कैप, सीटी आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी प्रिया सिंधी, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, डीएसपी अजाक दिलीप पांडे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, थाना कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार, थाना देहात प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, सूबेदार उत्तम सिंह, उपनिरीक्षक आशीष अवस्थी तथा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी सहित जिले के विभिन्न थानों के लगभग 450 ग्राम,नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।