टीकमगढ़ । पुलिस वल में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है । दिनांक 09.06.2023 को पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी भा.पु.से.द्वारा पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड पर सलामी लेकर जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड के बाद आगामी विधान सभा चुनाव, एवम कानून व्यवस्था के परिपेक्ष्य में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें पुलिस की 5 पार्टियां-अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, रिजर्व पार्टी बनाई गई थी । बलवाइयों द्वारा नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पत्थर फेंके गए , जिसके पश्चात पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी भा.पु.से. द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी,कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्न -आउट वाले कर्मचारियो को प्रोत्साहित करते हुये पुरुस्कृत किया गया।साथ ही पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अच्छा टर्नआउट रखने हेतु तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में बलवा ड्रिल के महत्व के बारे में बताया। परेड में एस.डी.ओ.पी. प्रिया सिंधी , उप पुलिस अधीक्षक अजाक दिलीप पांडे, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, निरीक्षक मनीष कुमार ,निरीक्षक प्रीति भार्गव,सूबेदार उत्तम सिंह सहित लगभग 125 पुलिस अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

