टीकमगढ़ । 09 जून 2023 शुक्रवार के दिन आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय कवि और परम मित्र भाई शहनाज़ हिंदुस्तानी का आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी के निज निवास पर आगमन हुआ इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने उनका तहे दिल से स्वागत किया मीडिया को जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रेस को बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक आचार्य विनम्र सागर महाराज के शिष्य है औऱ आज उनका मुनि दीक्षा गुरु उपकार दिवस है इस लिए उनका टीकमगढ़ आना हुआ उन्होंने टीकमगढ़ आकर सबसे पहले गुरुदेव का आशीर्वाद लिया औऱ कार्यक्रम में अपनी भक्ति मय कविताओं से टीकमगढ़ के लोगो का दिल जीतने का भी काम किया मीडिया को बताते हुए जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि शहनाज़ हिंदुस्तानी अन्ना आंदोलन में मुख्य भूमिका में थे तभी से मेरी मित्रता उनसे हुई उसके बाद आम आदमी पार्टी वनी हम सभी की मेहनत और जनता के प्यार और आशीर्वाद से आज पार्टी की दो राज्यों में सरकार है भाई शहनाज़ हिंदुस्तानी का आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ा योगदान है इस लिए उनको मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का बहुत करीबी माना जाता है जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने उनका टीकमगढ़ स्टेशन पर आते ही उनका स्वागत किया साथ साथ घर पर एक सम्मान समारोह भी रख्खा जिसमे सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय नेता का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि अब आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी शुरू कर दी है जिसको लेकर अन्य राजनीतिक दलों में उथल-पुथल है और अन्य राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी की चल रही चुनावी हवा से घबराए से नजर आ रहे हैं। जहां आम आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनने की पूरी तैयारी में है और यह तीसरा विकल्प कहीं अन्य राजनीतिक दलों पर भारी न पड़ जाए यह आशंका अन्य राजनीतिक दलों को बनी हुई है। क्योंकि अब आम आदमी पार्टी भी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने चुनावी क्रियाकलापों में जोर-शोर से जुट चुकी है।

