टीकमगढ़ । आयुष पद्धति के प्रचार प्रसार एवम् आम जन मानस में जागरूकता लाने के लिए आयुष मंत्री की मंशानुसार एवम् प्रमुख सचिव तथा आयुक्त संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर जिला टीकमगढ़ के निर्देशन में एवम् जिला आयुष अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन मे दिनांक 10.06.2023 को शासकीय हौम्यौपैथिक औषधालय अहार द्वारा चिकित्सक विहीन ग्राम बाबाखेरा मे निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 108 मरीजो का उपचार किया गया जिसमें चर्म रोग, वात रोग ,उदर रोग, स्त्री रोग प्रतिशय .कास आंशिक कुपोषित केलिय हौम्यौपैथिक औषधियां दी गयी एवं शिविर में आयुष पद्धति के प्रति मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार जागरूकता अधिक से अधिक जनमानस तक पहुंचे इसके लिए आयुष विभाग की देवारण्य योजना वैद्य आपके द्वार आयुष क्योर ऐप से कैसे घर बैठे आयुष पद्धति का लाभ लिया जा सकता है के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। इसके साथ ही ग्रीष्म ऋतु में किस प्रकार का आहार बिहार करना चाहिए एवं लू से बचाव के लिय ग्लोनाइन 200 का 544 लोगो को वितरण की ग ई एवं 21 जून योग दिवस पर योग करने के लिए 22 लोगो के रजिस्टेशन किय गये, शिविर मे हौम्यो चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द जैन ,कंपाउंडर अर्पित जैन भूपेन्द यादव ने सेवाये प्रदान एवं शिविर मे आगनवाड़ी एवं आशा का सहयोग रहा। प्रेस को यह तमाम जानकारी डॉक्टर सुरेंद्र जैन होम्योपैथिक औषधालय आहार द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

